ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सार्वजनिक जगहों पर RSS शाखा पर रोक लगाने के आदेश को लेकर सरकार की याचिका खारिज की, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

मुंबई, 06 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी थी। सिंगल जज बेंच ने सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसमें बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर RSS की शाखा लगाने और निजी संगठनों की गतिविधियां संचालित करने पर बैन लगाया गया था। सरकार ने इसी रोक को हटाने के लिए याचिका दायर की थी।

जस्टिस एस.जी. पंडित और गीता के.बी. की डिवीजन बेंच ने कहा कि राज्य सरकार को इस आदेश पर लगी रोक हटाने के लिए सिंगल जज के पास ही अपील करनी चाहिए। दरअसल, धारवाड़ बेंच ने 28 अक्टूबर को सरकार के उस आदेश पर स्टे लगा दिया था, जिसमें सरकारी परिसरों या सार्वजनिक जगहों पर बिना अनुमति दस से अधिक लोगों के इकट्ठे होने या RSS शाखा आयोजित करने पर रोक लगाई गई थी।

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि उनकी सरकार इस आदेश को चुनौती देने के लिए डिवीजन बेंच में अपील करेगी। राज्य सरकार का यह निर्णय मंत्री प्रियांक खड़गे के सुझाव के बाद आया था। उन्होंने कैबिनेट से अनुरोध किया था कि सार्वजनिक स्थानों पर RSS की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। इसके बाद कैबिनेट ने 18 अक्टूबर को यह फैसला लिया था कि किसी भी सरकारी या सार्वजनिक परिसर में बिना अनुमति शाखा या पथ संचलन नहीं किया जा सकेगा।

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस नागप्रसन्ना ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा था कि क्या इस आदेश के पीछे सरकार का कोई और उद्देश्य है। कोर्ट ने राज्य सरकार को दलीलें पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया था और गृह विभाग, DGP और हुबली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किए थे।

यह याचिका हुबली की पुनश्चितना सेवा संस्था ने दायर की थी। संस्था की ओर से सीनियर एडवोकेट अशोक हरनहल्ली ने तर्क दिया कि सरकार का यह आदेश नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा कि इस नियम के तहत अगर किसी पार्क या मैदान में दस से ज्यादा लोग इकट्ठा होते हैं तो उसे गैर-कानूनी माना जाएगा, जबकि पहले से पुलिस एक्ट में ऐसे प्रावधान मौजूद हैं।

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी आदेश के जरिए नागरिकों से संविधान प्रदत्त अधिकार नहीं छीने जा सकते। पिछले कुछ समय से राज्य में RSS की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही थी, जिसके बाद सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया था, लेकिन अब अदालत ने इसे असंवैधानिक बताया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.