ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा किसान के खेत को पानी मिला तो वो सोना पैदा करेगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज दूदू के बिचून में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के शुभारंभ पर जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस ऐसी बातें करती है जो समझ से बाहर हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस आलू से सोना बनाने की बात करती है, जबकि हम कहते हैं कि अगर किसान के खेत में पानी पहुंच जाए, तो वह अपने खेत में सोना पैदा कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बातों में नहीं, काम में विश्वास करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में जितना कार्य किया है, वह कांग्रेस के पूरे पांच साल के कार्यकाल के बराबर है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए ठोस योजनाएं बनाई हैं और धरातल पर उन्हें लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से 35 हजार करोड़ रुपये के अल्पकालीन ऋण दिए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार केवल 15 हजार करोड़ रुपये का ऋण ही दे सकी थी। इसी तरह समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार ने 30 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जबकि कांग्रेस सरकार ने केवल 11 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा था। उन्होंने सड़क निर्माण में भी तुलना करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने 12 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई हैं, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ 3,400 किलोमीटर सड़कें ही बनी थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की विफलताओं का आलम यह है कि आज राज्य सरकार जहां भी हाथ डालती है, वहां पिछली सरकार की असफलताएं उजागर हो जाती हैं। लेकिन अब प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है और इसका कारण भाजपा सरकार का मजबूत संकल्प और नीति है। कांग्रेस की नीतियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने का नारा कांग्रेस के हर युग में दिया गया, चाहे वो जवाहरलाल नेहरू का समय हो, इंदिरा गांधी का या आज राहुल गांधी का, लेकिन कांग्रेस का कभी गरीबों से वास्ता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शिकायत है कि मुख्यमंत्री कभी रुकता नहीं है, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं बैठने के लिए नहीं हूं, मैं अपने किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए काम करने के लिए हूं। मैं रोज जाऊंगा और दिन-रात जनता के लिए काम करूंगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.