ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

देश के 40% मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस, ADR रिपोर्ट से खुलासा, तेलंगाना CM पर सबसे ज्यादा 89 मामले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यानी कुल मुख्यमंत्रियों का लगभग 40 प्रतिशत आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। इनमें से 10 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े केस दर्ज हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज पाए गए हैं। यह खुलासा चुनाव सुधार से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार ने संसद में तीन नए बिल पेश किए हैं। इन बिलों में प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिन से अधिक जेल में रहते हैं तो उन्हें पद के लिए अयोग्य माना जाएगा।

ADR ने यह अध्ययन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण करके तैयार किया है। इसमें इस्तेमाल किए गए आंकड़े मुख्यमंत्रियों द्वारा पिछला चुनाव लड़ते समय दिए गए हलफनामों से लिए गए हैं। ADR ने अपनी एक अन्य रिपोर्ट में यह भी बताया कि गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) की आय में भारी बढ़ोतरी हुई है। जुलाई 2025 की इस रिपोर्ट के मुताबिक, इन पार्टियों की आय 2022-23 में 223% बढ़ गई। देश में कुल 2764 RUPP पार्टियां रजिस्टर्ड हैं, लेकिन इनमें से 73% ने अपना वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया। सिर्फ 739 पार्टियों ने अपनी आय-व्यय का ब्यौरा साझा किया। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात की ऐसी पांच पार्टियों की कुल आय 2316 करोड़ रुपए रही, जिसमें से अकेले एक साल में ही उनकी आमदनी 1158 करोड़ रुपए थी। जबकि पिछले पांच सालों में तीन चुनावों में इन्हें सिर्फ 22 हजार वोट मिले। इन पार्टियों ने 2019 से 2024 के बीच दो लोकसभा और एक विधानसभा चुनाव में 17 उम्मीदवार उतारे, लेकिन कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। खास बात यह है कि इनमें से चार पार्टियां 2018 के बाद रजिस्टर्ड हुई थीं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.