ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

गेम चेंजर में जाबिलम्मा का किरदार निभाएगी किआरा अडवाणी

Photo Source :

Posted On:Monday, August 5, 2024

एस शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण स्टारर गेम चेंजर के निर्माताओं ने मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर उनके बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने अभिनेत्री का एक नया पोस्टर शेयर किया और फिल्म से उनके किरदार का नाम भी सबको बताया।

पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "टीम #गेमचेंजर हमारी जबीलम्मा उर्फ @advani_kiara को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं । उनकी एनर्जी जल्द ही आपके दिलों को मोहित कर देगी।"

फिल्म के पोस्टर में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उनके 33 वे जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है।

इस से पहले मेकर्स ने मार्च में फिल्म का गाना भी रिलीज़ किया था जिसमे राम चरण और कियारा की केमिस्ट्री उनके चाहने वालो को बेहद पसंद आयी थी।

गेम चेंजर एक आगामी राजनीतिक थ्रिलर है, जिसका निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक एस शंकर ने किया है। इस फिल्म में अभिनेता राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा, गेम चेंजर में कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील और समुथिरकानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज़ होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.